उरई। सूखा राहत की चेको में गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सिरसाकलार थाने में पकड़ा गया है। बैंक स्टाफ ने इस सिलसिले में एक संदिग्ध दलाल को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। प्रारम्भिक पूछताछ में दलाल ने सुखाराहत की चैको की जालसाजी में अपने साथ तीन लेखपालों की भी भागीदारी बताई है पुलिस ने व्यापक छानबीन की बात कही है। बताया जाता है कि आटा निवासी सत्यनारायण द्विवेदी और न्यामतपुर में इलाहवाद बैंक के सामने टेलर की दुकान चलाने वाला सोनू सक्सेना पिछले कुछ दिनों में कई बार सुखाराहत की बियरर चेके लेकर बैंक से कैश करा लें गया था गुरुवार को जब दोनों फिर बैंक पहुचे तो संदेह के आधार पर कैशियर ने उन्हें अपने पास बिठा लिया हालाकि सोनू सक्सेना बीच मे चकमा देकर भाग निकला जबकि कैशियर के फोन पर डायल100 की गाड़ी ने बैंक पहुचकर सत्यनारायन द्विवेदी को हिरासत में ले लिया थाने लाकर सत्यनारायण द्विवेदी से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि लेखपालों से साठगाठ करके वह और सोनू पंद्रह से तीस हजार रुपए की बियरर चेक किसानों के नाम से बनवा लेते थे दोनों लोग अभी तक लगभग डेढ़ दर्जन चेके कैश करा चुके है। सत्यनारायण ने लेखपालों के नाम भी पुलिस को बता दिये है। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि इस मामले में गहन छानबीन की जा रही है।








Leave a comment