उरई। जालौन रोड पर कुकरगाव ओर अकोढ़ी के बीच लावारिश झोला मिला जिसमे एक हजार मूल्य के 10-10 रुपये के सिक्के है। झोला लेआने बाले समाजसेवी ने अपना नम्बर देकर कहा है कि यह झोला जिसका हो वह पहचान बताकर उनसे ले जाये।
गुरुवार को दोपहर में गोहन थाने के नावर निवासी ब्रजकिशोर चतुर्वेदी उरई से गाव लौट रहे थे इस दौरान अकोढ़ी से आगे उन्होंने सड़क पर एक लावारिश झोला पड़ा देखा चतुर्वेदी ने बाइक रोककर झोला उठा लिया और ले गये।
ब्रजकिशोर चतुर्वेदी का मोबाइल नम्बर 9628621949 है। उन्होंने बताया कि झोले में 10-10 रुपये के एक हजार मूल्य के सिक्के है। झोला जिसका हो उनसे मोबाइल पर सम्पर्क कर ले।







Leave a comment