
कोंच-उरई । कल देर शाम एक व्यक्ति मजदूरी के पैसे मांगने एक के घर गया तो उसने बजाये पैसे देने के उक्त मजदूर को बाप-बेटे ने मिल कर बुरी तरह पीट डाला। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के कांशीराम कॉलोनी निवासी आबिद पुत्र अहमद अली मजदूरी करता है। इसने यासीन पुत्र चांद मंसूरी निवासी कांशीराम कॉलोनी के यहां काम किया था जिसकी मजदूरी मांगने वह यासीन के घर गया और पैसा मांगा। आबिद का आरोप है कि यासीन ने उसका पैसा नहीं दिया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने गालियां देने से रोका तो यासीन ने अपने पिता चांद के साथ मिल कर उसे लाठी डंडों से बुरी तरह पीट डाला जिससे वह लहू लुहान हो गया। आबिद ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।






Leave a comment