कालपी(उरई )। कड़ी चाक  चौबंद व्यवस्था के बीच तहसील परिसर कालपी में निकाय चुनावों के नामांकन करने का कार्य शुरू हो गया। उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र समेत अफसरों ने सभी कक्षा, काउंटरों तथा बेरीकेटिंग का निरीक्षण करके पुख्ता इंतजाम के लिए निर्देश दिए।

उपजिला मजिस्टेªट कालपी के न्यायालय कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था है। इसमें रिटर्निंग आफीसर विनोद कुमार राय अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड तीन के बनाया है और एआरओ प्रमोद कुमार, राजेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहे। नगर पंचायत कदौरा के अध्यक्ष के लिए आरओ विजय कुमार अधिशाषी अधिकारी लघु सिंचाई मौजूद रहेे। नगर पालिका के वार्ड नंबर एक से पांच तक का आरओ लोकनाथ राजपूत बीडीओ महेबा,, वार्ड नंबर 11 से 15 तक के आरओ रामशंकर, वार्ड नंबर 16 से 20 तक के आरओ राकेश कुमार पांडेय तथा वार्ड नंबर 21 से 25 तक के आरओ मनीष कुमार सिंह  नामांकन कक्ष में मौजूद रहे।

 

Leave a comment