उरई। भाई सरदार पटेल इंटर कालेज रामनगर उरई में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार निरंजन ने फीता काटकर किया।
उन्होंने बच्चों को खेलकूद के महत्व को बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उप प्रबंधिका अर्चना निरंजन ने बताया कि खेलकूद दैनिक क्रियाओं का एक अभिन्न हिस्सा होना जरूरी है इससे तन और मन स्वस्थ्य रहता है। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत शतरंज में जूनियर गु्रुप से निकेता पटेल एवं सीनियर गु्रप से करन नागर का चयन किया गया। कैरम में बालक गु्रप जूनियर से हर्षित पाल सीनियर से मनीष कुमार तथा बालिका गु्रप जूनियर से अंजली एवं सीनियर से प्रियांशी ने जीत हासिल की। कुर्सी दौड़ में जूनियर से निकेता पटेल एवं सीनियर से सोनाली पटेल को विजयी घोषित किया गया। कबड्डी में जूनियर गु्रप से अभयतिवारी कप्तान, अंकित उमाशंकर, आयूष पटेल, निखिल वर्मा, अमन, आकाश तथा सीनियर गु्रप से शिवम पटेल कप्तान मनीष कुमार अभिषेक, संजय, अंकित पटेल, रविन्द्र, आदित्य, मनोज, अभय को विजयीश्री प्राप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार दुबे, व्यवस्थापक रामराजा निरंजन, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मंगल सिंह, भूपत प्रताप सिंह, कार्तित गौतम, अजय कुमार वर्मा, अभय तिवारी, नितेश तिवारी, अंशू पांडेय, नवनीत मिश्रा, रमेश चंद्र, संतोश त्रिपाठी, रविप्रकाश, राखी दीक्षित, निशा गुप्ता, रागिनी, बीना शर्मा, शशि राजपूत एवं पूजा राजपूत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।






Leave a comment