
कोंच- उरई । श्री नवलकिशोर रामलीला समिति बजरिया के तत्वाधान में जारी महोत्सव में बीती रात राम वनवास लीला का मंचन किया गया। कैकेयी राजा दशरथ के समक्ष अपना त्रिया चरित्र दिखाती है और हठपूर्वक अपने दो वरदान मांगने पर अड़ी रहती है। अंतत: वह दशरथ से भरत के लिये अयोध्या का राज सिंहासन तथा राम के लिये चौदह बर्ष का वनवास मांग लेती है।

राजा दशरथ अपने ज्येष्ठ पुत्र राम को अयोध्या के राज सिंहासन पर आसीन करना चाहते हैं और उनके इस मंतव्य से सभी मंत्रिगण सहमति जताते हैं। राजा का यह मंतव्य सुन स्वर्ग का राजा इंद्र घबरा जाता है कि अगर राम का राज्याभिषेक हो गया तो राक्षसों का संहार कैसे होगा, अत: सभी देवतागण मां सरस्वती का आह्वïान करते हैं और मंथरा की मति भ्रष्टï करने की प्रार्थना करते हैं। माता सरस्वती रानी कैकेयी की मुंहलगी दासी मंथरा की बुद्घि फेर देती हैं और वह अपनी कुटिल चालों से कैकेयी भ्रमित कर देती है। कैकेयी कोप भवन में चली जाती है और राजा दशरथ से राम के लिये वनवास मांग लेती है। अंतत: राम, सीता और लक्ष्मण वन को चले जाते हैं। दशरथ का अभिनय महावीर आचार्य ने निभाया तो कैकेयी का सूरज शर्मा, मंथरा काजू पाटकार, कौशल्या हरीमोहन तिवारी, सुमित्रा सोनू दुवे, बशिष्ठ पंकज वाजपेयी, सुमंत्र रामसहाय गुप्ता, इंद्र मोनू ठाकुर, सरस्वती राजेन्द्र बेधड़क, दासी ऋतिक याज्ञिक, कृष्णा सोनी ने निभाये। हास्य अभिनय विजय तिवारी, विश्वंभरदयाल स्वर्णकार तथा विनोद राही ने किये।
फोटो-कोंच3-नगर में चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम
बिजली विभाग ने काटे 42 कनेक्शन, बसूले सवा तीन लाख
* तीन टीमें नगर तथा एक टीम घूमी देहात में
कोंच। बिजली राजस्व की कम बसूली को लेकर आला अधिकारियों के सख्त निर्देशों पर चलाये जा रहे चेकिंग और बसूली अभियान के तहत नगर तथा ग्रामीण इलाकों में विद्युत विभाग की कई टीमें घूमीं जिन्होंने बिलों का भुगतान नहीं करने बाले 42 उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित कर दिये और उन्हें हिदायत दी कि बिल जमा किये बिना और बिना एसडीओ की अनुमति के संयोजन कतई न जोड़ें वरना एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। टीमों ने सवा तीन लाख की बसूली भी की।
अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर और एसडीओ कौशलेन्द्र की अगुवाई में टाउन में तीन टीमें जेई आलोक खरे, जेई संजय और टीजी-टू प्रभुदयाल के नेतृत्व में गोखलेनगर, मालवीय नगर तथा सुभाषनगर इलाकों में चेकिंग के लिये निकलीं। उधर, ग्राम पनयारा में आयोजित बिजली कैम्प में अवर अभियंता संजय ने उपभोक्ताओं को जानकारी दी कि उनके लिये विभाग ने शहरी एवं ग्रामीण के लिये घरेलू अथवा नलकूप उपभोक्ताओं के लिये ओटीएस योजना की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढाई गयी है। यदि किसी की किश्तें शेष रह गईं हैं तो उनको छूट मिल सकती है। इसके लिये अवशेष राशि एक मुश्त 31 अक्टूवर तक जमा करवानी होगी। इस योजना में आवश्यक है कि उपभोक्ता की पिछली एक किश्त जमा हो। एसडीओ ने कहा है कि कई गांवों में उन उपभोक्तओं जिन्होंने अब तक एक भी पैसा जमा नहीं किया है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान अनूप, गब्बर, जीतू, उज्जल तिवारी, मनीष, पिंकेश, संजू, बुधू, नीरज, आकाश खरे, प्रदीप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो-कोंच6-आंवले के पेड़ की परिक्रमा करती महिलायें
महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की परिक्रमा
कोंच। अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर लंबी आयु की कामना की। बाग बगीचों में महिलाओं के झुंड के झुंड पहुंचे और विधि विधान से आंवला वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा की। यह पर्व आज के दिन आंवले की उत्पत्ति को लेकर तो मनाया ही जाता है, महिलायें अपने पतियों, बच्चों और परिवार के लोगों की लंबी आयु की कामना के साथ मनाया जाता है। गल्ला मंडी में सैकड़ों की संख्या में महिलायें परिक्रमा के लिये पहुंची और पूजा के बाद वहीं बैठ कर भोजन भी किया। उधर, नदीगांव में भी अक्षय नवमी पर महिलाओ ने व्रत रख कर की आँवला व्रक्ष की पूजा अर्चना बनाये तरह तरह के पकवान और आंवले के पेड़ के नीचे बैठ कर भोजन किया। महिलाओं में सुशील चौरसिया, कमला, कृष्णा चौरसिया, मंजू,अभिलाषा, सीता, नेहा, मीनू, जूही, रुचि, शांति सोनी, सरोज सोनी, मालती सोनी, शारदा त्रिपाठी आदि ने की पूजा।
फोटो-कोंच1-विंडो के बाहर पसरी सूनर
कोंच2-सभासद के पर्चे खरीद कर दिखाते संभावित प्रत्याशी
नामांकन के पहले दिन पसरी रही सूनर
* कोंच पालिकाध्यक्ष पद के दो, सभासद के बिके 66 पर्चे
* नदीगांव नगर पंचायत का नहीं बिका एक भी पर्चा
कोंच। निकाय चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू जरूर हो गई लेकिन पहला दिन होने और बैंक की छुट्टी होने के कारण नामांकन खिड़कियों पर दिन भर लगभग सन्नाटा सा ही पसरा रहा। हालांकि कोंच नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिये दो पर्चे बिके और विभिन्न वार्डों के सभासदों के लिये 66 लोगों ने पर्चे खरीदे, लेकिन नदीगांव नगर पंचायत के लिये न ही अध्यक्ष और न सभासदी का एक भी पर्चा बिका।
आज से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और कोंच नगर पालिका तथा नदीगांव नगर पंचायत के लिये तहसील में आरओ तथा एआरओ द्वारा नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की गई। नगर पालिका कोंच अध्यक्ष पद के लिये आरओ विनोदकुमार तथा एआरओ राकेश वर्मा व रामगोपाल ने एसडीएम कोर्ट से पर्चों की बिक्री शुरू की जिसमें सिर्फ दो लोगों अंजली रजक तथा नंदकिशोर चौधरी ने पर्चे खरीदे। सभासदों के लिये सभाकक्ष में बनाये गये पांच काउंटरों में वार्ड सं. 1 से 5 तक के लिये आरओ विकास तिवारी, एआरओ वीरसिंह यादव ने 17 पर्चे बेचे। वार्ड सं. 6 से 10 के आरओ वीरेन्द्रकुमार तथा एआरओ द्वारिकाप्रसाद ने 15, वार्ड सं. 11 से 15 के आरओ सुनील नारायण व एआरओ प्रेमशंकर ने 12, वार्ड सं. 16 से 20 के आरओ सिद्घार्थसिंह व एआरओ भगवती प्रसाद ने 6 तथा वार्ड सं. 21 से 25 के आरओ अनिलकुमार श्रीवास्तव व एआरओ एसपी सिंह ने 16 पर्चों की बिक्री की। उधर, नदीगांव नगर पंचायत के लिये अध्यक्ष पद के आरओ हरदेवप्रसाद तथा एआरओ कमलेश कुमार मिश्रा व आनंदभूषण तथा दसों वार्डों के लिये नियुक्त किये गये आरओ सगीर अहमद, ब्रजेशकुमार तथा एआरओ कमलेश व देवीदयाल दिन भर अपने काउंटरों पर बैठे रहे लेकिन एक भी व्यक्ति नामांकन पत्र खरीदने नहीं आया। एसडीएम सुरेश सोनी, तहसीलदार भूपाल सिंह सुपरविजन में लगे रहे। पुलिस व्यवस्था जरूर ढीली पोली रही और जिन अधिकारियों व सिपाहियों ने अपनी हाजिरी लगाई और चलते बने।
‘प्रतिभाÓ में दो दिवसीय कार्यक्रम आज से
कोंच। अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आगाज कल 30 अक्टूवर को पूर्वान्ह 10 बजे से होगा। उक्ताशय की जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन शुक्ला विक्कू तथा कोऑर्डीनेटर/ कार्यक्रम संयोजक अभिषेक रिछारिया ने बताया है कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेश सोनी व बिशिष्टï अतिथि सीओ रुक्मिणी वर्मा होंगे। पहले दिन रंगोली, क्ले मॉडलिंग, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, जेबलिन थ्रो, शॉर्ट पुट, तार गोला फेंक, डिस्कस थ्रो तथा विभिन्न दौड़ प्रतियोगितायें संपन्न होंगी। दूसरे दिन समापन सत्र जिलाधिकारी मन्नान अख्तर के मुख्य आतिथ्य तथा एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के बिशिष्टï आतिथ्य में होगा, उन्हीं के कर कमलों से पुरस्कार वितरण भी संपन्न होगा। दूसरे सत्र में निबंध प्रतियोगिता, डिवेट, मेंहदी, अंत्याक्षरी, वन मिनट शो, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, क्विज, पूजा की थाली आदि कार्यक्रम होंगे।
एक वारंटी पकड़ा गया
कोंच। कोतवाली पुलिस ने आज एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। सुरही चौकी इंचार्ज सुरेन्द्रसिंह ने ग्राम बसोव में छापा मार कर गोविंद मोदी पुत्र प्रकाश अहिरवार को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। गोविंद के खिलाफ 4/25 आम्र्स एक्ट के एक पुराने मामले में कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी किया गया था।
होने लगी चुनावी लड़ाइयां, एक को धुनका
कोंच। आज नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी लड़ाइयों का दौर भी शुरू हो गया है। आज कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर निवासी विजय कुशवाहा को एक युवक ने केवल इस धमकी के साथ धुनक दिया कि अगर कमल निशान को वोट नहीं किया तो तगड़ा सबक सिखाया जायेगा। विजय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दवा की दुकान पर दवा खरीदने गया था तभी वहां खड़े रजत अग्रवाल ने उसे गालियां देते हुये मारपीट कर दी और धमकी दी कि अगर कमल के फूल को वोट देना, यदि किसी और को दिया तो सबक सिखाया जायेगा।






Leave a comment