कोंच-उरई। बिजली राजस्व की कम बसूली को लेकर आला अधिकारियों के सख्त निर्देशों पर चलाये जा रहे चेकिंग और बसूली अभियान के तहत नगर तथा ग्रामीण इलाकों में विद्युत विभाग की कई टीमें घूमीं जिन्होंने बिलों का भुगतान नहीं करने बाले 42 उपभोक्ताओं के संयोजन विच्छेदित कर दिये और उन्हें हिदायत दी कि बिल जमा किये बिना और बिना एसडीओ की अनुमति के संयोजन कतई न जोड़ें वरना एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। टीमों ने सवा तीन लाख की बसूली भी की।

अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर और एसडीओ कौशलेन्द्र की अगुवाई में टाउन में तीन टीमें जेई आलोक खरे, जेई संजय और टीजी-टू प्रभुदयाल के नेतृत्व में गोखलेनगर, मालवीय नगर तथा सुभाषनगर इलाकों में चेकिंग के लिये निकलीं। उधर, ग्राम पनयारा में आयोजित बिजली कैम्प में अवर अभियंता संजय ने उपभोक्ताओं को जानकारी दी कि उनके लिये विभाग ने शहरी एवं ग्रामीण के लिये घरेलू अथवा नलकूप उपभोक्ताओं के लिये ओटीएस योजना की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढाई गयी है। यदि किसी की किश्तें शेष रह गईं हैं तो उनको छूट मिल सकती है। इसके लिये अवशेष राशि एक मुश्त 31 अक्टूवर तक जमा करवानी होगी। इस योजना में आवश्यक है कि उपभोक्ता की पिछली एक किश्त जमा हो। एसडीओ ने कहा है कि कई गांवों में उन उपभोक्तओं जिन्होंने अब तक एक भी पैसा जमा नहीं किया है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान अनूप, गब्बर, जीतू, उज्जल तिवारी, मनीष, पिंकेश, संजू, बुधू, नीरज, आकाश खरे, प्रदीप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a comment