कोंच-उरई । अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर लंबी आयु की कामना की। बाग बगीचों में महिलाओं के झुंड के झुंड पहुंचे और विधि विधान से आंवला वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा की। यह पर्व आज के दिन आंवले की उत्पत्ति को लेकर तो मनाया ही जाता है, महिलायें अपने पतियों, बच्चों और परिवार के लोगों की लंबी आयु की कामना के साथ मनाया जाता है। गल्ला मंडी में सैकड़ों की संख्या में महिलायें परिक्रमा के लिये पहुंची और पूजा के बाद वहीं बैठ कर भोजन भी किया। उधर, नदीगांव में भी अक्षय नवमी पर महिलाओ ने व्रत रख कर की आँवला व्रक्ष की पूजा अर्चना बनाये तरह तरह के पकवान और आंवले के पेड़ के नीचे बैठ कर भोजन किया। महिलाओं में सुशील चौरसिया, कमला, कृष्णा चौरसिया, मंजू,अभिलाषा, सीता, नेहा, मीनू, जूही, रुचि, शांति सोनी, सरोज सोनी, मालती सोनी, शारदा त्रिपाठी आदि ने की पूजा।

Leave a comment