उरई । नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को यहाँ 11 पर्चे खरीदे गए जबकि वार्ड सदस्य के 34 स्थानों के लिए 97 पर्चे खरीदे ।
अध्यक्ष पद के लिए पर्चे खरीदने वालों में विनोद शिवहरे , रामकृपाल , प्रमोद कुमार , लक्ष्मण शिवहरे , फरीदउद्दीन, मुन्नी , मोतीदेवी , अनूप कुमार निरंजन , कृपाशंकर द्विवेदी , शाकिर मंसूरी और मोहम्मद रईस खान शामिल हैं । उरई तहसील की कोटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज 4 लोगों ने पर्चे खरीदे । मधुसूदन सिंह , महेंद्र सिंह , राजेश कुमार यादव और प्रमोद कुमार इनमें शामिल हैं । वार्ड सदस्यों के लिए केवल एक पर्चा बिका ।

Leave a comment