उरई। माधौगढ़ थाने के मीगनी में आठ वर्षीया बालिका के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुराने झगड़े की वजह से बढ़ाचढ़ा कर आरोप लगाया जा रहा है। इसलिए मौके से पकड़े गये आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान करके मामला रफा-दफा कर दिया गया है।
मीगनी में सोमवार को सुबह एक सूचना पर डायल-100 गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने गांव के राधेश्याम को धर दबोचा। डायल-100 को फोन करने वाली महिला का कहना था कि वह रात में खेत पर चली गई थी जबकि उसकी आठ वर्षीय पुत्री अकेली घर में सो रही थी। इसी दौरान राधेश्याम कूंदकर भीतर घुस आया और उसने बालिका को दबोच लिया। बालिका के चिल्ला पड़ने से आसपास के लोग इकटठा हो गये जिससे आरोपी भागकर पास में ही छिप गया। इस बीच वह भी घर पर वापस आ गई और उसने डायल-100 पर फोन कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आकर राधेश्याम को पकड़ लिया।






Leave a comment