उरई। हारवेस्टर के ऊपर खड़े मजदूर को हाईटेंशन लाइन छू जाने से करंट लग गया। प्रारंभिक चिकित्सा के बाद हालत गंभीर होने की वजह से स्थानीय अस्पताल से उसको उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरहल गांव में डबल गुर्जर के खेत में हारवेस्टर से धान की फसल काटी जा रही थी। पंजाब से आये हारवेस्टर के ड्राइवर गुरुमुख सिंह ने हाईटेंशन लाइन के नीचे ही हारवेस्टर खड़ा कर दिया। इस बीच मजदूर अमीन कुमार ने जब हारवेस्टर पर खड़े होकर फसल को काटने का प्रयास किया तो उसे करंट लग गया। हाईटेंशन लाइन करंट होने की वजह से पलक झपकते ही मजदूर बुरी तरह झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। उसे पहले कोंच में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्रारंभिक चिकित्सा के बाद मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment