उरई। माधौगढ़ थाने के ग्राम गालमपुरा में घर में चोरी के लिए घुसे गांव के ही युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
गालमपुरा में रविवार की रात छत के रास्ते से वेद कुमार के घर में एक युवक घुस आया। इस बीच वेद कुमार के घर के किसी सदस्य को आहट मिल गई जिससे उसकी आंख खुल गई। उसने परिवार के अन्य लोगों को जगाकर युवक को घेर लिया। गांव वालों की भीड़ भी उसके यहां जमा हो गई। मौके से बबलू नामक गांव के ही एक युवक को दबोच लिया गया। जिसे बाद में वेद कुमार ने डायल-100 पर सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि गालमपुरा में ही 27 अक्टूबर को दो घरों में सेंध लगाकर चोर नगदी सहित लाखों के जेवर हथिया ले गये थे। बबलू से पूंछतांछ कर उक्त चोरी का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

Leave a comment