उरई। कालपी में रविवार की रात मुन्ना फुल पावर चौराहे पर शराब पीकर एक युवक ने उत्पात मचाकर अफरा-तफरी फैला दी। बाद में लोगों द्वारा सूचना दी जाने पर पुलिस ने मौके पर आकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिससे कोतवाली तक लाते-लाते उसका नशा हिरन हो गया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में उसे जेल भेज दिया है।
कालपी में नगर के सबसे व्यस्ततम मुन्ना फुल पावर चौराहे पर रविवार की रात लगभग 10 बजे एक शराबी के तांडव की वजह से लोग हलकान हो गये। पकड़ा गया युवक अजय कुमार हरदोई जिले के अतरौली थाने का निवासी है। पुलिस ने कोतवाली लाकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद चालान कर जेल भेज दिया।






Leave a comment