कोंच-उरई । अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज रंगारंग आगाज महाविद्यालय परिसर में हो गया। एसडीएम सुरेश सोनी व सीओ रुक्मिणी वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि यद्यपि शिक्षा व्यक्ति के भबिष्य को संवारने के साथ साथ देश और समाज की तरक्की के लिये बहुत ही आवश्यक है लेकिन इसके अलावा भी बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिये उनमें क्रीडात्मक और सांस्कृतिक अभिरुचि जगाना भी उतना ही जरूरी है।

 

सीओ रुक्मिणी वर्मा ने भी बच्चियों के उज्वल भबिष्य के लिये अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा कि आज के दौर में बहुआयामी शिक्षा के बीच शिक्षणेत्तर गतिविधियां भी प्रतिभा को परिष्कृत करने का काम करती हैं। उन्होंने इस बात के लिये महाविद्यालय प्रबंधन और शिक्षक स्टाफ की मुक्त कंठ से सराहना की कि उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में इस महिला महाविद्यालय की स्थापना कर एक उल्लेखनीय कार्य किया है।

 

समाजसेवी प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता, एसडीएम सुरेश सोनी के मुख्य आतिथ्य, सीओ रुक्मिणी वर्मा, कॉलेज प्रबंधक विपिन शुक्ला, कोषाध्यक्ष शेखर शुक्ला, प्राचार्या डॉ. नीता रेजा, एडीओ पंचायत गिरिजाशंकर निरंजन के बिशिष्टï आतिथ्य में संजोये गये इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा वीणापाणि मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन अर्चन से हुई। छात्राओं दीक्षा दुवे, नेहा राठौर, नैन्सी सोनी, ज्योति राठौर, आकांक्षा शिवहरे द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाये गये। कॉलेज स्टाफ के अलावा अन्य लोगों गोविंद शुक्ला, गोपाल शुक्ला, मनीषा चंदेरिया, शबाना, निधि, शाल्वी, प्रिया, महिमा, सौरभ गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, मनीष दुवे, गौरव अग्रवाल, नौशाद, पूजा अग्रवाल, अजय पाठक, आशीष, अनिल मिश्रा, उदयकांत वाजपेयी, धर्मेन्द्र बाबूजी आदि ने अतिथियों का बैज अलंकरण और अलंकरण पट्टिका प्रदान कर स्वागत किया। आभार कोऑर्डीनेटर व कार्यक्रम संयोजक अभिषेक रिछारिया पुन्नी ने ज्ञापित किया। संचालन राजीव रेजा व संजय सिंघाल ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात् अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर क्रीडा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। इस दौरान सुरेश द्विवेदी, विनोद अग्निहोत्री, प्रभूदयाल गौतम, कढोरेलाल यादव, मधु गुप्ता, राहुल तलवाड़, ब्रजमोहन परिहार, अजय बरार, सागर अग्निहोत्री, विनय झा, अमित शर्मा, मनीष द्विवेदी, बल्ल बेग, संजीव सरस, राघवेन्द्रसिंह, विजयसिंह बॉबी पनयारा, सौरभ गुप्ता, राजाभैया निरंजन आदि मौजूद रहे।

 

सफल प्रतिभागी हुये पुरस्कृत

 

अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में आज पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 100 मीटर दौड़ में ज्योति राठौर, पायल तथा जलसा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो में विजेता टभ्म सी रही जिसमें कप्तान मुस्कान खातून तथा उपविजेता टीम ए रही जिसकी कप्तान स्वाति अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। रंगोली में सोनाली अग्रवाल प्रथम, काजल कुशवाहा द्वितीय, मुस्कान खातून तृतीय रहीं। क्ले मॉडलिंग में प्रथम दीक्षा सोनी, द्वितीय मनोरमा तथा तृतीय काजल अग्रवाल रहीं। गोला फेंक में पहले स्थान पर बर्षा यादव, दूसरे पर प्रिंसी याज्ञिक तथा तृतीय स्थान पर पायल रहीं। सभी को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Leave a comment