कोंच-उरई । निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन भी पर्चों की खूब खरीद हुई, अलबत्ता नामांकन जमा करने का काम अभी भी अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। कोंच नपा अध्यक्ष पद के आज कुल 6 नामांकन पत्र खरीदे गये जबकि नपं नदीगांव अध्यक्ष के लिये अभी कुल 2 पर्चे ही खरीदे गये। पालिका सभासदों के आज कुल 77 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि नपं नदीगांव सभासदों के केवल 4 पर्चे बिके।

निकाय चुनाव के पहले चरण के लिये जारी नामांकन के दूसरे दिन भी लोगों ने नामांकन पत्र खरीदने में तो खासी दिलचस्पी दिखाई लेकिन नाम निर्देशन पत्र जमा करने की बति अभी भी थमी सी है। कोंच पालिकाध्यक्ष पद के लिये आज 6 लोगों पूनम वर्मा कुशवाहा गोखलेनगर, चौ. जगजीवन राम अमीटा भगतसिंह नगर, लखन मालवीय नगर, अवधविहारी प्रतापनगर, अजयकुमार बरार भगतसिंह नगर तथा बाबूराम कोरी भगतसिंह नगर ने नामांकन पत्र खरीदे लेकिन आज भी कोई नामांकन अध्यक्ष पद के लिये नहीं आया। इसी तरह नगर पंचायत नदीगांव में अध्यक्ष पद के लिये दशरथ पुत्र कुंजीलाल तथा चंद्रप्रकाश पुत्र कुंजीलाल ने डबल सैट में पर्चे खरीदे, वहां भी कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इधर, पालिका सभासद के लिये विभिन्न वार्डों में कुल 77 नामांकन पत्र खरीदे गये जिसमें वार्ड सं. 1 में 5, 2 में 1, 3 में 2, 4 में 5, 5 में 4, 6 में 4, 7 में 4, 8 में 2, 9 में 5, 10 में 6, 11 में 2, 12 में 1, 13 में 5, 14 में 3, 15 में 1, 16 में 2, 17 में 5, 18 में 2, 19 में 4, 20 में 3, 21 में 1, 22 में 4, 13 में 3, 24 में 2 तथा 25 में 2 पर्चे बिके। नगर पंचायत नदीगांव में सभासद के लिये वार्ड सं. 1 में 2, 8 में 1 तथा 9 में 1 पर्चो बिके। सभासदों में भी न तो कोंच नपा और न ही नदीगांव नपं के लिये एक भी नामांकन दाखिल हुआ।

एसडीएम सुरेश सोनी, सीओ रुक्मिणी वर्मा लगातार सभी काउंटरों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। आरओ तथा एआरओज ने अपनी कठिनाइयां बताते हुये व्यवस्था पर सवाल खड़े किये, कहा कि न तो यहां पेयजल और न ही चाय पानी की कोई व्यवस्था है जिसके चलते उन्हें दिक्कत हो रही है।

 

Leave a comment