कोंच-उरई । तेईस बर्षीय एक युवक बीती रात्रि फांसी पर लटक कर दम तोड गया। मामला कैलिया थाने के ग्राम पांड़ौरी का है जहां सोनू अहिरवार पुत्र ज्ञानबाबू ने अपने ही घर में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया गया है कि मृत युवक नशे का आदी था, समझा जा रहा है कि इसी कारण वह फांसी पर झूल गया।

Leave a comment