
उरई। बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा वार्ड सभासदों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें उरई नगर पालिका से रईस खान, जालौन से प्रेमकुमार गुप्ता और कालपी नगर पालिका से वैकुंठी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।
यहां जारी विज्ञप्ति मे बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने बताया कि नगर पालिका परिषद उरई से रईस खान, नगर पालिका परिषद जालौन से प्रेमकुमार गुप्ता उर्फ कल्लू और नगर पालिका कालपी से अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती वैकुंठी देवी पत्नी बिहारीलाल अहिरवार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा अभी नही की गई। पार्टी ने नगर पंचायत कदौरा अध्यक्ष पद पर जमीर आलम उर्फ मनू भाई, नगर पंचायत माधौगढ अध्यक्ष पद के लिए आलोक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के द्वारा नगर पंचायत ऊमरी, रामपुरा, नदीगांव, कोटरा, के प्रत्याशियों की घोषणा नही की गई है। पार्टी ने नगर पालिका परिषद उरई के तीस वार्डाे की सभासद प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी हैं। रामनगर पश्चिमी अनुसूचित जाति महिला वार्ड नंबर एक मुन्नीदेवी पत्नी चंद्रशेखर सेठ, वार्ड नंबर तीन अनीता चैधरी पत्नी अखिलेश दोहरे राजेन्द्र नगर, वार्ड नंबर चार केशकली पत्नी सीताराम बघौरा, वार्ड नंबर पांच प्रदीप कुमार रामनगर उरई, वार्ड छह से अंजनी वर्मा तुफैलपुरवा, वार्ड नंबर सात से संतोष कुमार उमरारखेरा, वार्ड नंबर आठ भूरेराम कल्लू खटीक रामनगर, वार्ड नंबर नौ से जितेन्द्र कुशवाहा राजेन्द्र नगर, 11 से कल्पना देवी राजपूत इंदिरानगर, वार्ड नंबर से तेरह से केशकली पाल बघौरा, वार्ड चैदह से रामाऔतार सोनी इंदिरा नगर, वार्ड पंद्रह से मनोज वर्मा गांधी नगर, वार्ड सोलह से रविकांत लहरियापुरवा, वार्ड 17 से प्रीति अग्निहोत्री सुशील नगर, वार्ड 18 से आसिया खातून पटेल नगर, वार्ड 20 से श्रीमती सर्वेश बाल्मीकि इंदिरा नगर, वार्ड 21 से देवनारायण पाल राजेन्द्र नगर, वार्ड नंबर 24 से रामश्री निरंजन, वार्ड नंबर 25 से पंकज कुमार शिवपुरी, वार्ड 27 से ताहिर खान गणेशगंज, वार्ड नंबर 28 रहनुमा परवीन पाठकपुरा, वार्ड नंबर 29 श्रीमती सुल्ताना नया पटेल नगर और वार्ड नंबर 30 से जयप्रकाश कुशवाहा सुशील नगर को प्रत्याशी किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने जालौन नगर पालिका परिषद के वार्ड सभासद उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। वार्ड नंबर एक से ब्रजेश कुमार मोहल्ला दलालपुरा, वार्ड नंबर दो से श्रीमती उदयकुमारी मोहल्ला तोपखाना, वार्ड नंबर तीन से संध्या देवी मोहल्ला हरीपुरा, वार्ड नंबर चार से सत्यप्रकाश रजक मोहल्ला फर्दनवीस, वार्ड नंबर पांच से आशीष दोहरे मोहल्ला खंडेराव, वार्ड नंबर छह से मो. नईम मोहल्ला सहावनाका, वार्ड नंबर सात से परवेज अहमद मोहल्ला तोपखाना, वार्ड नंबर नौ से राबिया खातून मोहल्ला खटीकान, वार्ड नंबर 12 से राजेन्द्र कुमार मोहल्ला चुर्खीवाल, वार्ड नंबर तेरह से गुलाम हुसैन मोहल्ला रापटगंज, वार्ड नंबर 14 से रफीक मोहल्ला दबगरान, वार्ड नंबर 16 से तसलीम राईन मोहल्ला कटरा, वार्ड नंबर 17 से महनूर खातून मोहल्ला भवानीराम, वार्ड नंबर 18 से मोहम्मद अशफाक राईन मोहल्ला मुरलीमनोहर, वार्ड नंबर 19 से गजेन्द्र सिंह मोहल्ला ह्रदेशाह, वार्ड नंबर 22 से विकास प्रजापति मोहल्ला पुरानी हाट, वार्ड नंबर 23 रमाकांत प्रजापति मोहल्ल धर्मशाला, वार्ड नंबर 24 से कल्लू कुरैशी मोहल्ला चिमनदुबे, वार्ड नंबर 25 से कायनात मोहल्ला नारोभास्कर के नाम घोषित किए गए है।







Leave a comment