जालौन –उरई । नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। अध्यक्ष पद के लिए 7 तो सभासद के लिए 23 पर्चों की खरीदे गए। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजात के बीच नामांकन प्रक्रिया चल रही है।

रिटर्निंग आफीसर बनवारी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सभासद पद के लिए 23 नामांकन पत्र खरीदे गए रविवार और सोमवार को पर्चों की बिक्री कुल 44 हुई तो वहीं आज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मात्र सात नामांकन पत्रों को खरीदा गया। जिसमें पूर्व सभासद शाकिर वारिसी, शशांक सिंह चैहान, रविशंकर त्रिवेदी, सुरेशराव डेंगरे, आशाराम आदि ने अपने अपने नामांकन पत्रों को खरीदा तो वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा कांजी हाउस व जलकल तिराहा से बडे वाहनों पर रोक लगाई गई साथ ही कडी सुरक्षा व्यवस्था के चलते नामांकन पत्रों की बिक्री की गई तथा दूसरे दिन भी नामांकन प्रक्रिया में सन्नाटा रहा।

 

Leave a comment