जालौन-उरई । ग्राम पंचायत घर तथा उसके अंदर खाली पडी जगह पर ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा कर उसमें भूसा भरने के साथ कुछ कमरे किराए पर उठाए जाने की शिकायत ग्राम पंचायत सदस्यों ने उपजिलाधिकारी से की।

तहसील क्षेत्र के ग्राम खेडा मुस्तिकल निवासी ग्राम पंचायत सदस्य कोमल सिंह, जगवीर सिंह, विश्राम सिंह, रामअवतार आदि ने उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में बने ग्राम पंचायत भवन को ग्राम प्रधान किराए पर उठाए हुए हैं। इतना ही नहीं एक कमरे में भूसा भरकर कब्जा किए हुए शेष दो कमरे में बाबू खां व लल्ली का कवाड आदि भरा हुआ है। इतना ही नहीं भवन के आगे जो खाली जगह पडी हुई है। उस पर जानवर बांधकर रास्ता रोका जाता है। सदस्यों ने उक्त सरकारी भवन को खाली कराए जाने की मांग की ताकि ग्राम पंचायत मीटिंग पंचायत भवन में आयोजित हो सके।

Leave a comment