कोंच(उरई )। नगर पालिका परिषद के चुनाव में पर्चा बिक्री के दूसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के इक्छुक 7 उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क जमा करके अपने समर्थको के बीच पर्चे खरीदे।और एक उम्मीदवार ने तो डवल पर्चा लिया।वहीं कोंच नगर पालिका परिषद के 25 बार्डों से अलग अलग चुनाव लड़ रहे सभासदों के 77 उम्मीदवारों ने अपने अपने काउंटरों से अपने समर्थकों के साथ पर्चे लिये।वहीं नगर पंचायत नदीगांव के अध्यक्ष पद के लिये आज दूसरे दिन सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदकर चुनाव लड़ने हेतु बिगुल फूंका और नगर पंचायत के सभी 10 बार्डों के लिये 7 लोगों ने ही पर्चे खरीदकर अपनी अपनी उम्मीदवारी जताई।पहले दिन नदीगांव नगर पंचायत के होबे बाले चुनाव में न अध्यक्ष पद का और न ही सभासद पद कोई पर्चा बिक्रय नहीं हो सका था।लेकिन अब पर्चे खरीदने बालों की लंबी लाईन देखने को मिल रही है।

पत्रकारों ने भी सभासद पद हेतु पर्चा खरीदकर अपनी दावेदारी पेश की

निकाय चुनाव में अब कई बार्डों से मीडिया से सम्बन्ध रखने बाले कई कलमकार नगर पालिका परिषद के चुनाव में पर्चा खरीदकर अपना अपना भाग्य आजमा रहे है।आज तहसील सभागार में पत्रकार के कई साथियों ने नगर के बिभिन्न बार्डों से अपने अपने समर्थकों के साथ पर्चा खरीदकर समाज सेवा का प्रण लिया है और जब पत्रकारों का समूह को चुनाव मैदान में आते देख कई दलीय एवं गैर दलीय प्रत्याशियों के समीकरण बिगड़ गए है।लोगो को समझ में आ रहा है कि इन कलमकारों को हर क्षेत्र में अच्छी जानकारी होने के साथ सरकारी क्षेत्रो में पकड़ है।लिहाजा समाज का एक तबका इन पत्रकारो पर अपना भरोसा  जता रहा है।फिलहाल पत्रकार के चुनाव मैदान में आ जाने से तमाम राजनैतिक दलों में भारी उथल फुथल देखी जा रही है।

Leave a comment