कोंच(उरई )। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी लड़ाइयों का दौर भी शुरू हो गया है। सोमवार को कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर निवासी विजय कुशवाहा को एक युवक ने केवल इस धमकी के साथ धुनक दिया कि अगर कमल निशान को वोट नहीं किया तो तगड़ा सबक सिखाया जायेगा। विजय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दवा की दुकान पर दवा खरीदने गया था तभी वहां खड़े रजत अग्रवाल ने उसे गालियां देते हुये मारपीट कर दी और धमकी दी कि अगर कमल के फूल को वोट देना, यदि किसी और को दिया तो सबक सिखाया जायेगा। रजत अग्रवाल को कोतवाली में बैठाकर पूंछ तांछ की जा रही है।मामला चुनाव को लेकर का है।और मामले को तूल देकर लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल रजत को पुंछ तांछ करने के बाद छोड़ दिया गया हैऔर मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया गया है।





Leave a comment