उरई । समाजवादी पार्टी ने जिले की दोनों सामान्य नगरपालिका सीटों पर पिछड़े चेहरों को वरीयता दे कर बड़ा दांव खेला है । सबसे महत्वपूर्ण है जनता दल यू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निरंजन उर्फ ननकू भैया को उरई नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बना कर तमाम अटकलों को दरकिनार किया जाना । सुरेश भैया जी की गिनती जालौन जिले के सबसे शालीन जमीनी नेता के रूप में है । पार्टी को उम्मीद है कि ज्ञानेंद्र उनके नाम के सहारे पार्टी लाइन से आगे जा कर सभी वर्ग के लोगों का समर्थन जुटा सकते हैं ।

गौरतलब है कि भैया जी ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में  नीतीश कुमार की परवाह न कर अपनी त्तरफ से समाजवादी पार्टी को सभी सीटों पर समर्थन  घोषित कर दिया था जिससे नाराज नीतीश ने उन्हे बर्खास्त कर दिया था । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस साथ के लिए अभी भी उनका आभार महसूस करते हैं ।

जालौन में सपा ने चंद्र प्रकाश उर्फ थोपन यादव को उम्मीदवार बनाया है । उधर कालपी अनुसूचित जाती महिला के लिए आरक्षित  सीट पर सपा में रिटायर्ड शिक्षक सुरेश चंद्र वर्मा ( खटीक ) की पत्नी का तो कोंच अनुसूचित जाति सुरक्षित पर पारस वर्मा का ।

Leave a comment