उरई । विवाहिता की ससुराल में फाँसी पर झूलने से मौत हो गई । खबर पा कर मृतका के मायके के लोग भी पहुँच गए थे । उनके सामने ही शव नीचे उतार कर सील बंद किया गया ।

थाना कदौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पथरेहटा में भुलिया पत्नी निरंजन पाल  का शव  सोमवार को फाँसी पर झूलते दिखा तो घर में हड़कंप माच गया । चर्चा हुई कि मृतका ने गृह क्लेश के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या की है । मृतका का विवाह 4 वर्ष पूर्व साथ हुआ था । काफी दिनों से पति पत्नी में आये दिन विवाद बना रहता था जिसके चलते आज विवाहिता से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली | सूत्रो के मुताबिक उक्त घटना को ससुरालीजनों द्वारा छिपाने का प्रयास किया गया | वही समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई शिकायत व सूचना नही दी गयी |

 

 

Leave a comment