कोंच(उरई )। देव उत्थान ग्यास पर्व को लेकर मंगलवार को गन्ने की बिक्री जमकर हुई। इस बार गन्ना महंगा होने के वावजूद लोगोंने खूब गन्ना खरीदा। आसपास के गांवों के किसान ट्रैक्टर ट्रेलियों में गन्ना लेकर आये नगर में कई स्थानों पर गन्ने के ढेर लगे हुए थे ।देव उत्थान ग्यास पर गन्ना का महत्व होता हैं गन्ने के बिना पूजा अधूरी मानी जाती हैं।जिससे इस पर्व पर गन्ने की खूब बिक्री होती हैं।इस बार छोटा गन्ना 10 रुपये का बिका।अच्छा व बढा गन्ना 20 रुपये का बिक रहा हैं। महगाई होने के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कोई कमी नजर नही आई।शाम को गन्ना खरीदने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही।देव उत्थान ग्यास पर मंदिरों व घरों में भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना की जाती है।मंडप में शालिग्राम की प्रतिमा एवं तुलसी का पौधा रखकर उनका विवाह कर पूजा अर्चन किया जाता है।मंदिरों के व घरों में गन्नों के मंडप बनाकर भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन कर उन्हें बेर,चने की भाजी, आंवला सहित अन्य मौसमी फल व सब्जियों के साथ पकवान का भोग अर्पित किया जाता है।इसके बाद मण्डप की परिक्रमा करते हुए  देवी देवताओं से आह्वाहन कर कुंवारों के विवाह कराने और विवाहितों के गौना कराने की प्रार्थना की जाती है।

Leave a comment