कोंच(उरई )। बिजली बिभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर नगर के कई मुहल्लों में राजस्व बसूली एवं बिधुत चोरी रोक थाम बीते दिनों बिधुत चैकिंग के दौरान ऐसे कनेक्शन जिन पर बकाया दारी होने के कारण कनेक्शन काट दिये गए थे।और इन लोगों ने बिना बकायदारी जमा किये बगैर अपने अपने कनेक्शनों को जोड़कर बिधुत का उपयोग कर रहे थे।ऐसे 5 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की धारा 138(बी)के अंतर्गत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।इनमें चंद्रशेखर पर 53056 रुपया झुन्नी लाल पुत्र नारायण दास पर 44737ध्-रुपया कैलाष वर्मा पुत्र डवल वर्मा पर 60366ध्-रुपया अरबिंद अहिरवार पुत्र किशोरी लाल पर 44396ध्-रुपया और गुट्टी यादव पुत्र मातादीन पर 67307ध्-रुपया बकाया चल रहा है।और कई बार नोटिस देने के बाद भी उपभोताओं द्वारा बिल जमा नहीं कर रहे थे।अब रिपोर्ट दर्ज कराकर बड़ी कार्यबाही बिभाग द्वारा की गयी है।इस दौरान टीम में अवर अभियंतां आलोक खरे,लाइन मैन प्रदीप सिंह,जीतेन्द्र,मीटर रीडर मनीष दुबे,पिंकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।







Leave a comment