
उरई । कानपुर में सोमवार को देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष पदों के उम्मीदवार तय करने के लिए बैठक चलती रही । इसके बाद क्षेत्र कार्यालय के स्तर का अंतिम पैनल प्रदेश कार्यालय के लिए अग्रेषित कर दिया गया । मंगलवार की शाम या बुद्धवार सुबह तक लखनऊ से उम्मीदवारों का ऐलान हो जायेगा ।
क्षेत्र कार्यालय पर हुई बैठक में मानवेंद्र सिंह , ओमप्रकाशजी .विजय बहादुर पाठक , नारद राय ,कृष्ण मुरारी शुक्ला ,उदयन पालीवाल , नीरज श्रीवास्तव शामिल हुए । बैठक की कारवाई गोपनीय रखी गई है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि उरई से ब्राह्मण चेहरे को उतारने पर सहमति बनी है ।







Leave a comment