उरई ।  जालौन कस्बे में घरेलू समस्याओं की वजह से डिप्रेशन में चल रहे एक शख्स ने आत्मदाह कर लिया ।

जालौन कस्बे के मुहल्ला फर्दनवीस निवासी रूप सिंह  दोहरे उर्फ छोटे (45 वर्ष ) ने मंगलवार की सुबह घर के एक कमरे में अपने को बंद करके ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया और आग लगा ली । जब लपटें उठने लगीं तो तेज जलन की वजह से उसकी चीख निकल पड़ी  । इसके बाद मोहल्ले वालों ने छत के रास्ते से नीचे उतर कर कमरे का  दरवाजा तोड़ा और एंबूलेंस बुलवा कर उसे बुरी तरह झुलसी हालत में अस्पताल पहुँचाया लेकिन उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया ।

गौरतलब है कि रूप सिंह की पत्नी की 9 महीने पहले मौत हो गई थी । इसी सदमे के बीच लगभग तीन महीने पहले उसका बेटा गायब हो गया जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी उसने थाने में दर्ज कराई थी , इसके वाबजूद अभी तक उसका पता नहीं चला । इसी वेदना में आज उसने आत्मदाह कर लिया ।

Leave a comment