उरई  । सदर नगर पालिका के पर्चों की बिक्री के लिए कलेक्ट्रेट में बने काउंटर पर मंगलवार को सन्नाटा छाया रहा । अध्यक्ष पद के सिर्फ 2 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे हालांकि इनमें एक महिला उम्मीदवार वार्ड सदस्य का पर्चा लेने आई थी लेकिन गलती से  उन्होने अध्यक्ष का पर्चा खरीद लिया । बाद में उसने पर्चा वापस करने की कोशिश की लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली ।

उधर माधौगढ़ में माधौगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 11 , ऊमरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के 7 और रामपुरा में अध्यक्ष पद का मात्र 1 पर्चा बिका ।

पर्चा खरीदने वालों में मुइनउद्दीन मिर्जा और मुन्नी बेगम शामिल हैं । 34 वार्डों के लिए 81 पर्चे बिके । उधर उरई तहसील के काउंटर से  कोटरा नगर पंचायत में उमा वल्लभ शाण्डिल्य , भूपेन्द्र सिंह और कमलेश कुमार ने पर्चे खरीदे । कोटरा में वार्ड सदस्य के लिए 9 पर्चों की बिक्री हुई ।

Leave a comment