उरई  । खेतों पर पत्नी के साथ काम करने के लिए गए मजदूर के घर का ताला दिन दहाड़े  तोड़ कर अज्ञात चोर 11 हजार रुपये की नकदी पार कर ले गए ।

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रामहेतपुरा निवासी आशाराम दोहरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उसकी पत्नी बारीबाई आज दोपहर में घर पर ताला लगा कर मजदूरी करने खेतों पर निकल गए थे । इस बीच लगभग 2 बजे दिन में अज्ञात चोर घर में ताला तोड़ कर घुस गया और सन्दूक तोड़ कर उसमें रखे 11 हजार रुपये निकाल कर गायब हो गया । कोतवाल रुद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिल गई है । वे जाँच कर रहे हैं ।

 

Leave a comment