उरई। समाजवादी पार्टी ने जनपद की सभी चार नगर पालिकाओं और आधा दर्जन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने इस जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के उरई में ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन उर्फ ननकू, जालौन में चंद्र प्रकाश यादव उर्फ थोपन यादव, कोंच में पारस वर्मा और कालपी नगर पालिका में कुसमा देवी पत्नी सुरेश चंद्र वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है।
उधर नगर पंचायत रामपुरा में संजय सिंह, माधौगढ़ में कपूर सिंह यादव, ऊमरी में श्रीमती रेखा पत्नी कैलाश खटीक, कोटरा में उमा बल्लभ शाडिंल्य, कदौरा में शाकिर हुसैन (शाकिर अली) और नदीगांव नगर पंचायत में रोशन लाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a comment