उरई। कालपी पुलिस ने मोहल्ला रामचबूतरा के लोगों की शिकायत पर जुए के एक फड़ पर छापा मारकर तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उक्त अडडे पर पिछले एक पखवारे से जुआ खेला जा रहा था। फड़ पर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहने से मोहल्ले के लोग बेहद परेशान थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की जिसके बाद मंगलवार को एसआई शीतला प्रसाद मिश्रा ने फोर्स लेकर उक्त अडडे पर दबिश मार दी। मौके से रंजीत यादव और गणेश शंकर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फड़ से साढ़े नौ हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों जुआरियों का गैम्बलिंग एक्ट में चालान कर दिया है।
उधर कालपी पुलिस ने गश्त के दौरान तहसील के पीछे तरीबुल्ला निवासी मेहताब को 10 लीटर कच्ची शंराब के साथ पकड़ा। आबकारी एक्ट में उसका चालान कर दिया गया है। इसी तरह सिरसा कलार पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ अमित सिंह को धर दबोचा। उसका भी आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है।







Leave a comment