उरई। कस्बा जालौन में मंगलवार को सरेबाजार तीन बाइक सवारों ने एक दिव्यांग से 70 हजार रुपये लूट लिए। दिव्यांग एक प्लाट की रजिस्ट्री करके अपने घर जा रहा था।
मोहल्ला भवानीराम निवासी भवानी प्रसाद पुत्र छोटेलाल हाथों से विकलांग हैं। सोमवार को वे एक प्लाट का बैनामा करने के बाद रकम लेकर कस्तूबरा इंटर काॅलेज की पीछे वाली गली से जा रहे थे रास्ते में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनको रोक लिया और धमकाकर उनसे 70 हजार रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर उन्हें मिल गई है लेकिन यह लूट की घटना न होकर लेन-देन का मामला है फिर भी जांच की जा रही है।

Leave a comment