उरई । भाजपा के प्रत्याशी के संबंध में अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है हालांकि लखनऊ में मौजूद लोग प्रदेश कार्यालय के आज रहे नजारे के आधार पर कह रहे हैं कि बहुगुणा के नाम पर सहमति हो चुकी है । लेकिन सूची पर हस्ताक्षर होने के पहले बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है । दरअसल दिग्गजों की अपने अपने चहेतों के लिए आखिरी आखिरी तक खींचतान ने विषम स्थिति पैदा कर दी है जिससे अंतिम समय में किसकी लाटरी खुल जाये यह कहना मुश्किल हो रहा है । सूची गुरुवार के पहले तक आने के आसार नहीं है इसलिये लगता है कि अभी इंतज़ार की जरूरत है ।

Leave a comment