उरई। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि डायट प्राचार्य हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहे है।

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिंडारी जालौन की छात्राओं रमा, बीना, दीपिका, अर्चना आदि अवगत कराया है कि उन्होंने बीटीसी प्रशिक्षण 2015 में प्रवेश के आदेश का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट ने 24 अक्टूबर 17 को उनके पक्ष में आदेश कर दिया है। जब वह हाईकोर्ट का आदेश लेकर डायट प्राचार्य एमपी सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने कोर्ट का आदेश मानने से इंनकार कर दिया। छात्राओं का कहना था कि उन्होंने अपनी पहले सेमिस्टर की परीक्षा, इंटर्नशिप तथा प्रैक्टीकल की परीक्षाएं पूर्ण कर ली है। उन्होंने जिलाधिकारी से कोर्ट का आदेश स्वीकृत कराने की मांग की है।

 

Leave a comment