
उरई । कुठौंद पुलिस ने अमानवीयता का प्रदर्शन करते हुए बुधवार को अपने तुगलकी अभियान में ग्राम रूरा में नाथों के घर उजाड़ डाले ।
नाथ समुदाय के लोग साँपों को पकड़ कर उनका दर्शन गाँव – गाँव जा कर लोगों को कराते हैं । पुश्तैनी तौर उनकी जीविका का यही जरिया है , जिससे उन्हे फाकाकशी की जिंदगी गुजारनी पड़ रही है । वे पक्के मकान नहीं बनवा सकते इसलिये गाँव की खाली पड़ी जमीन पर झोपड़ी बना कर रहते हैं ।
उनके पुनर्वास की चिंता किए बिना कुठौंद के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कल फोर्स के साथ उनकी झुग्गी झोपड़ियों पर चढ़ाई कर दी और उनके आशियाने नेस्तनाबूद कर उन्हे बच्चों समेत खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया । मानवाधिकार आयोग में पुलिस की इस बर्बरता की शिकायत भेजी गई है ।







Leave a comment