कोंच(उरई )। नगर पालिका परिषद के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में आखिर बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी की धोषणा कर दी है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने मुहल्ला गांधी नगर निवासी पार्टी के मिशनरी कार्यकर्ता और ठेकेदार जीतेन्द्र राय को आखिर प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओ को खुश करने का काम किया जीतेन्द्र राय को टिकट मिलने की जानकारी कार्यकर्ताओ को हुई कार्यकर्त्ता बिना देर किये हुए बढ़ी सख्या में जितेंद्र राय के आवास पर स्वागत के लिए उमड़ पढ़े बता दे कि जीतेन्द्र राय का स्वभाव और व्यहवार समाज के प्रति काफी अच्छा है और उनकी हरेक वर्ग में अच्छी खासी पकड़ है और समाज के विशेषकर युवा वर्ग में बहुत अच्छी पकड़ बताई जाती है। बसपा के प्रत्याशी बनाये जाने के बाद नगर में उनके अच्छा चुनाव लड़ने की चर्चा है।

Leave a comment