उरई। गुरुवार को देर रात लवली चौराहे के पास खड़ी सफेद रंग की बोलेरो धूँ- धूँ करके जलने लगी जिससे इलाके के लोग  दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आये।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोंच में बाहर खड़े वाहनों को जलाये जाने का सिलसिला चल रहा है। अभी तक चार वाहन संदिग्ध तरीके से आग के हवाले हो चुके है। जिनमे किसी शरारती तत्व की भूमिका मानी जा रही है।

आग की भेंट चढ़ी बोलेरो यूपी 92 एक्स 1005  मोहित मुदगल की बताई जा रही है। रात लगभग 12 बजे गाड़ी का ड्राइवर बुकिंग से बापस लौटा था और गाड़ी खड़ी करके अपने घर चला गया था। तभी गाड़ी में आग लग गई। लोगो की सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुच गई । लेकिन तब तक गाड़ी राख में तब्दील हो चुकी थी। वाहनों में आग लगने की गुत्थी सुलझाना अब पुलिस के लिये बड़ी चुनौती बनता  जा रहा है।

Leave a comment