उरई। जालौन थाना क्षेत्र के खनुआ में मिट्टी का खनन पिछले दो दिनों से चरम सीमा पर हो रहा है। लेकिन प्रशासन इस ओर से आंखे मूंदे हुये है।
रात में दर्जनों ट्रैकटर मिट्टी का अवैध खनन कर भरे जाते है। जागरुक नागरिक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दे चुके है। लेकिन उन्होंने अभी तक कोई कारवाई नही की है। क्या इस खनन को भी सत्तारूढ़ पार्टी के किसी माननीय का वरदहस्त प्राप्त है। जिसकी बजह से अधिकारियों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध कर धृतराष्ट्र की भूमिका अपना ली है।







Leave a comment