उरई।  बुधवार को देर रात  वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी उरई संतोष कुमार ने तमंचा कारतूस के साथ चार वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद के द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी उरई संतोष  कुमार के नेतृत्व में रात पौने 11 बजे उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी लखन सिंह हमराह फोर्स के साथ अजनारी मोड़ तिराहा बजाज एजेंसी के सामने मोहल्ला इंदिरा नगर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । इसी  दौरान तीन मोटर साइकिलों से चार लोग आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर सकपका गए । जब उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास नाजायज तमंचा कारतूस व चाकू बरामद हुए । मोटर साइकिलों के भी वह कोई कागज नही दिखा पाए। गिरफ्तार किए गए पंकज उर्फ राजा पुत्र रमेश सिंह निवासी बुधौलियाना राठ थाना राठ जिला हमीरपुर, राजा भईया पुत्र नारायणदास निवासी राजेन्द्र नगर उरई, नरेन्द्र राजपूत पुत्र भारत सिंह निवासी ऐधा थाना कोटरा, राजू पुत्र रामदास अहिरवार निवासी बैंक कालौनी राजेन्द्र नगर उरई के पास से तीन चोरी की मोटर साइकिले एक तमंचा 12 बोर दो कारतूस 12 बोर और एक चाकू बरामद किया गया। पूंछतांछ के दौरान आरोपियों  ने बताया कि यह मोटर साइकिले चोरी की है जो कानपुर नगर व झांसी जिले के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है।

Leave a comment