
कोंच(उरई )। कोंच नगर पालिका परिषद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी में असन्तोष का बिगुल बज उठा है । टिकट चयन को लेकर कोच इकाई से जुड़े पार्टी के कई बड़े नेता आज खुलकर बगावत पर उतर आये इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के पुराने और अनुभवी नेता अनिल वर्मा ने पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ को लेकर पार्टी के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चार सेटो में पर्चा खरीदा। सपा के विद्रोही प्रत्याशी अनिल वर्मा के साथ पार्टी नेता हाजी रहम इलाही, पवन तिवारी, कमरुद्दीन मन्सूरी, इस्तखार अहमद गुड्डू, सत्यप्रकाश निगम, नन्नू कुरैशी,संजीव तिवारी, मोहमद जानू खान, रामशरण कुशवाहा, मोहमद हनीफ, मुन्ना रजा मंत्री, नियातुल कुरैशी, रवि यादव, हिमांशु वर्मा, अवधेश कुशवाहा, मुखत्यार ,शांतनु यादव सहित बड़ी सख्या में प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनिल वर्मा के पर्चा लेने को लेकर वहां खूब चर्चा होती रही। लोग अनिल वर्मा को प्रत्याशी न बनाये जाने को लेकर पार्टी के निर्णय को गलत बताते रहे और अनिल वर्मा को ही प्रत्याशी बनाये जाने की बात करते रहे।







Leave a comment