
कोंच-उरई । निकाय चुनाव में भारी अव्यवस्थाओं के बीच आज नगर पालिका परिषद् कोंच के विभिन्न वार्डों में कमोवेश 16 नामांकन पत्र दाखिल किये गये लेकिन कम्प्यूटर व्यवस्था पूरी तरह फेल होने के कारण इनको ऑनलाइन नहीं किया जा सका है जिसके चलते आरओ और एआरओ ने इनकी आधिकारिक पुष्टिï नहीं की है। इसी प्रकार कोंच पालिकाध्यक्ष पद पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार संतराम ने तामझाम के साथ आकर आरओ के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। पहले तो आरओ ने पर्चा स्वीकार कर लिया लेकिन बाद में नाम निर्देशन पत्र में कुछ खामियां होने के कारण उसे बापिस कर दिया। इस तरह देखा जाये तो लिखापढी में न तो अध्यक्ष और न ही सभासदों का एक भी नामांकन दाखिल हुआ है। नदीगांव नपं में भी एक भी पर्चा नहीं दाखिल हुआ, अलबत्ता बिक्री दोनों जगह हुई।
तहसील परिसर में निकाय चुनाव की जारी प्रक्रिया के बीच अव्यवस्थाओं का इतना बोलबाला है कि नामांकन कार्य बुरी तरह से प्रभावित है। विभिन्न काउंटरों पर बैठे आरओ तथा एआरओ इस बात की शिकायत प्रशासन में बैठे अधिकारियों से भी कर चुके हैं लेकिन व्यवस्था फिलवक्त पटरी पर नहीं आई है जिसके चलते नामांकन कार्य में बाधायें आ रहीं हैं। नामांकन पत्र ऑनलाइन नहीं हो पाने का नतीजा यह सामने आया है कि जो नामांकन जमा भी हुये हैं उनकी पुष्टिï भी आरओ नहीं कर पा रहे हैं। आरओज का कहना है कि कम्प्यूटर्स की कम संख्या के कारण भी काम नहीं हो पा रहा है और जो दो कम्प्यूटर लगे भी हैं वे तकनीकी रूप से अक्षम साबित हो रहे हैं। इन अव्यवस्थाओं के बीच आज कोंच पालिका के विभिन्न वार्ड सभासदों के 16 नामांकन दाखिल हुये हैं लेकिन प्रत्याशियों को कम्प्यूटराइज्ड रसीद नहीं मिल पाने के कारण इन नामांकनों की पुष्टिï भी नहीं की गई है। सभासद के लिये रचना याज्ञिक, अरविंद दुवे आदि शामिल हैं। एसडीएम सुरेश सोनी व तहसीलदार भूपाल सिंह लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कोंच पालिका प्रशासन तथा नपं नदीगांव को तत्काल कम्प्यूटरों की व्यवस्था ठीक करने के लिये कहा है।







Leave a comment