कोंच=उरई । जिले के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता का अर्थ पहले दूसरे या तीसरे स्थान पर आना नहीं है बल्कि इससे आगे बढने और सबसे आगे निकलने का माद्दा पैदा होता है और किसी भी व्यक्ति का भबिष्य तय कर सकता है। उन्होंने प्रसंगवश सरदार बल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी उम्दा व्याख्यान देकर बच्चों को उनसे सीख लेने की प्रेरणा दी। सीओ रुक्मिणी वर्मा ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था में शिक्षा का मूल्यांकन केवल शैक्षिक गतिविधियों के आधार पर नहीं किया जा सकता है बल्कि वहां की शिक्षणेत्तर गतिविधियों अर्थात् खेलकूद व सांस्कृतिक अभिरुचियों के स्तर को भी देख कर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय अपनी इन उपलब्धियों पर गर्व कर सकता है। यह बातें अतिथियों ने अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय कोंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘प्रतिभा महोत्सव 2017 के अंतिम दिवस समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कही।

नगर की बरिष्ठ समाजसेवी सुषमा शुक्ला की अध्यक्षता, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन सुरेन्द्र नाथ तिवारी के मुख्य आतिथ्य तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रुक्मिणी वर्मा, शिक्षाविद् कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज के बिशिष्टï आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन से हुई। सरस्वती वंदना महाविद्यालय की छात्राओं आकांक्षा शिवहरे, दीक्षा दुवे, ज्योति राठौर, सरोज, शिवानी शिवहरे, वंदना, नैन्सी सोनी ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत अपने सुरीले कंठ के माध्यम से वीरेन्द्र त्रिपाठी ने किया। क्विज की प्रतियोगिता खुले मंच से सभी के लिए हुई जिसमें जीतने वाले सभी अतिथियों एवं छात्राओं को महाविद्यालय की ओर सें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में संगीत पर संगत अनु मलिक और उनकी टीम ने दी संचालन राजीव रेजा एवं संजय सिंघाल ने संयुक्त रुप से किया। अंत में अतिथियों का आभार महाविद्यालय के कॉर्डिनेटर एवं प्रतिभा महोत्सव के संयोजक अभिषेक रिछारिया पुन्नी ने जताया। समस्त आउटडोर एवं इंडोर गेम महाविद्यालय के क्रीडांगन में तथा समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय के द अशोक हॉल में संपादित हुए। उपरोक्त समस्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रमुख डॉ. रेखा लगरखा, गांधी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका नायक तथा डॉ. गरिमा पाठक, मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तमदास रिछारिया, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, नरोत्तम स्वर्णकार, वीरेन्द्र त्रिपाठी आदि रहे। आयोजन में महाविद्यालय परिवार के मनीषा चंदेरिया, शबाना बानो, महिमा द्विवेदी, निधि मिश्रा, शाल्वी राठौर, गौरव अग्रवाल, प्रिया द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव, नौशाद अली, सौरभ गुप्ता, मनीष द्विवेदी, अजय पाठक, आशीष राठौर, महेन्द्र परिहार, अनिल मिश्रा, नारायण सिंह, गीता आदि ने सहयोग किया।

ये छात्रायें रहीं अव्वल

द्वितीय दिवस में संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम स्थान पर ईशा खरे द्वितीय स्थान पर रौली मिश्रा तथा विपक्ष में प्रथम स्थान पर पायल सविता द्वितीय स्थसान पर प्रीति जाटव रहीं। एकल गायन में प्रथम नैन्सी सोनी, द्वितीय आकांक्षा शिवहरे, तृतीय सायरा, एकल नृत्य में प्रथम रूपाली अग्रवाल, द्वितीय समीक्षा अग्रवाल, तृतीय नैन्सी सोनी। समूह नृत्य में प्रथम नैन्सी सोनी व ज्योति राठौर, द्वितीय साक्षी शर्मा, दीक्षा दुवे, शिवानी कुशवाहा, काजल कुशवाहा, मनीषा वर्मा, मनोरमा, प्रीति जाटव, कोमल शर्मा, निधि शुक्ला तथा तृतीय दीक्षा सोनी, शालिनी पहारिया, साक्षी चौरसिया, अंजली सिंह रहीं। पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहा प्रभाकर, द्वितीय काजल कुशवाहा व चारु दुवे तथा तृतीय अंजली सिंह व मुस्कान वर्मा रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम काजल अग्रवाल, द्वितीय रूपाली अग्रवाल, तृतीय स्वाती अग्रवाल। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम रूपाली अग्रवाल व मुस्कान खातून, द्वितीय नैन्सी सोनी व ईशा खरे, तृतीय अंजली सिंह व दीक्षा सोनी। कैरम प्रतियोगिता में प्रथम रूपाली अग्रवाल, द्वितीय कोमल शर्मा, शतरंज प्रतियोगिता में  प्रथम समीक्षा अग्रवाल, द्वितीय स्वाती अग्रवाल, तृतीय सुमैया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सोनाली अग्रवाल, द्वितीय काजल कुशवाहा, तृतीय मुस्कान खातून। वन मिनट शो प्रतियोगिता में प्रथम स्वाती अग्रवाल, द्वितीय अंजलीसिंह, तृतीय परवीन। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम दीक्षा सोनी, द्वितीय मनोरमा, तृतीय काजल अग्रवाल। इन्हें अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a comment