कोंच-उरई । सपा में अंदरूनी घमासान को दरकिनार करते हुये पार्टी आलाकमान ने पूर्व में घोषित प्रत्याशी पारस वर्मा पर ही अपना भरोसा कायम रखा है और पार्टी सिंबल भी उन्हें थमा कर टिकिट बदले जाने के सभ्ज्ञी कयासों पर पानी फेर दिया है। सपा स्क्रीनिंग कमेटी के स्थानीय संयोजक सरनामसिंह यादव ने पारस को सिंबल भी दे दिया है और अपना प्रचार जारी रखने की हरी झंडी दे दी है।

सपा में टिकिट को लेकर एक गुट ने विरोध के स्वर मुखर जरूर हुये और विरोध लखनऊ तक भी पहुंचा लेकिन पार्टी आलाकमान शायद इस विरोध से कतई बिचलित नहीं हुआ और उसने पारस को ही अपना उम्मीदवार बनाते हुये नामांकन दाखिल करने के लिये हरी झंडी दी है। निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिये स्थानीय स्तर पर बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के संयोजक ने पारस को बुला कर उन्हें सिंबल दे दिया है और नामांकन के विचार विमर्श के लिये कल सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की एक जरूरी बैठक पारस के आवास पर बुलाई है।

 

Leave a comment