
उरई। किसान यूनियन के नेता ने शनिवार को मानसिक तनाव के कारण दोपहर में घर के अंदर फाँसी लगा ली । सिरसाकलार थाने के भिटारी गाँव में किसान यूनियन के जुझारू नेता महेंद्र सिंह (50वर्ष ) की आत्म हत्या की खबर से पूरा गाँव सन्न रह गया । महेंद्र सिंह के परिवार के सारे लोग खेत पर चले गए थे । घर में वे अकेले थे । दोपहर 12 बजे जब गाँव का कोई आदमी उनसे मिलने पहुँचा तो कमरे में उनका शव फाँसी पर झूलते देख बदहवास हो गया । परिजनों को जानकारी मिली तो वे रोते चिल्लाते घर आए । आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है ।







Leave a comment