उरई । श्री गुरुनानक जी के प्रकाशोत्सव पर शनिवार को राठ रोड स्थित गुरुद्वारा में विशेष सजावट की गई । इसके अलावा गुरुग्रंथ साहिब का पाठ , सबद कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता गुरुद्वारे में लगा रहा ।

शनिवार को गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।  राठ रोड स्थित गुरुद्वारा को इस उपलक्ष्य में भव्य तरीके से सजाया गया था । पूरे गुरुद्वारा को लाइट की झालरों से सजाया गया था । रात में रोशनी से नहाया गुरुद्वारा जगमग होता रहा ।

गुरुद्वारा में हुई धर्मसभा में ज्ञानी कुलदीप सिंह ने नानकदेव की मानवीय शिक्षाओं पर प्रकाश डाला । संचालन सरदार हरजीत सिंह ने किया । सरदार आज्ञा सिंह ने सबद कीर्तन कराया । लंगर में सभी धर्म के लोगों ने प्रसाद छका । नरेंद्र जीत सिंह , अमर पाल सिंह , तरणजीत सिंह ,संदीप सिंह , इन्द्र्जीत सिंह , रणजीत सिंह , हरदीप सिंह , जसवंत सिंह , कृपाल सिंह , अवतार सिंह , हरभजन सिंह , हरजीत सिंह एडवोकेट ने कारसेवा की ।

 

 

Leave a comment