उरई। नगर निकाय चुनाव के नामांकन में शनिवार से धूमधाम दिखाई देने लगी । लक्ष्मण शिवहरे और देवेन्द्र यादव ने सपा से बगावत कर आज जूलुस और गाजे बाजे के साथ पर्चे दाखिल किए । सी पी आइ एम एल के हरीशंकर और निर्दल मुन्नी देवी ने भी अपने पर्चे दाखिल किए

सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद चुनावी माहौल आज से गर्माने लगा है । कांग्रेस छोड़ कर सभी पार्टियों में बगावत का परचम लहराते हुए कई क्षत्रप चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं । उरई में अध्यक्ष पद पर 3 पर्चे भरे गए जबकि कांग्रेस उम्मीदवार आशीष चतुर्वेदी , सलमा बेगम , भाजपा के बागी अवध बिहारी शर्मा बब्बा,  दीन दयाल काका और हरिओम शिवहरे ने आज पर्चे खरीदे ।

 

कोटरा नगर पंचायत के लिए आज सपा प्रत्याशी मधुसूदन सिंह , बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युनूस खान और निर्दलीय गीता देवी ने पर्चे भरे । यहाँ तीन लोगों आशाराम , राकेश कुमार और सतीश चंद्र ने पर्चे खरीदे । वार्ड सदस्यों के लिए 27 पर्चे जमा हुए जबकि 62 पर्चो की खरीद हुई । कोटरा में वार्ड सदस्य के लिए 5 पर्चे जमा कराये गए । 15 लोगों ने पर्चे खरीदे ।

Leave a comment