कोंच-उरई । बीती रात कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर में चोरों ने एक दुकान के ताले चटका कर हजारों का माल पार कर दिया था लेकिन सुबह शक के आधार पर जब एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया तो तीर सही निशाने पर लगा और चोरी का माल उसके पास से बरामद हो गया। जानकारी के मुताबिक वीरू सोनी पुत्र शिवकुमार निवासी मोहल्ला गोखले नगर की मोहल्ला मालवीय नगर में मिठाई की दुकान है। बीती शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया लेकिन रात में चोरों ने दुकान के ताले चटका कर दुकान में रखी सात सौ ग्राम चांदी तथा तेरह हजार रुपये पार कर दिये। दुकानदार ने शक की बिनाह पर चोरी की नामजद तहरीर पुलिस को दी तो पुलिस ने उक्त संदिग्ध चोर को जब उठाया तो उसने तोते की तरह सब बक दिया और चोरी का कुछ माल भी उसके पास से बरामद हो गया।

 

Leave a comment