उरई  । अज्ञात चोर रात्रि के समय घर में घुसकर 5 हजार रूपए सहित कीमती सामान चुरा ले गए। गृह स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर निवासी महेन्द्र सिंह कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय उसके यहाँ घुसकर घर में रखे पांच हजार रूपए सहित कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस का कहना है कि जाँच कर मुक़दमा कायम किया जायेगा ।

Leave a comment