उरई। सामाजिक संस्था लोकमंगल की अध्यक्षा एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डा. रेनू चंद्रा के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज लेडी डाक्टर विहीन जालौन ब्लाक के सरकारी प्राथमिक चिकित्सालय वीरपुरा में निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें ९0 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें करीब तीस महिलाओं में हीमोगलोबिन की कमी पाई गई। सभी मरीजों को निशुल्क दवा भी दी गई।
जिला स्वास्थ्य समिति तथा सामाजिक संस्था लोकमंगल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर इंचार्ज भवानी कुशवाहा, सुनीता गुड्डी देवी की टीम ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एमआर विवेक अग्रवाल व राहुल प्रजापति, विकास गुप्ता ने सभी ९0 महिलाओं को निशुल्क दवा वितरित की। शिविर को सफल बनाने में दिनेश कुशवाहा व अन्य गांववालों ने इस क्षेत्र में हो रहे पहले निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर में आने वाले मरीजों को प्रेरित किया।
इस दौरान डा.रेनू चंद्रा ने बताया कि वह लेडी विहीन सरकारी अस्पताल में महीने में दो बार शिविर लगाकर मरीजों का इलाज करती है। अब अगला शिविर इसी अस्पताल में 22 नवंबर को लगेगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। साथ ही मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा।







Leave a comment