
उरई । अपनों की बगावत से जूझते भारतीय जनता पार्टी के उरई में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप दुबे के लिए रविवार को बड़ा दिलासा हिन्दू संगठनों ने उन्हे समर्थन घोषित कर दिलाया ।
विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष इन्द्र्पाल सिंह के भाई और डी वी सी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय पाल सिंह के उम्मीदवारी के इरादे से हिन्दू ब्रिगेड के तितर-बितर होने का ख़तरा पैदा हो गया था जिससे भाजपा के खेमे में हलचल मची हुई थी । दिलीप दुबे ने इस वजह से देर न करते हुए आज सीधे हिन्दू संगठनों की बैठक बुला कर सीधे उनसे बात की । विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में साफ़ कहा कि उनकी निष्ठा पार्टी के साथ है न कि किसी व्यक्ति के साथ । इसलिये हिन्दू संगठनों के समर्थन के लिए आप आश्वस्त रहें । इसके बाद दिलीप दुबे ने उनका आभार जताया । बैठक में अखिलेश डीहा , अजय तिवारी , ऋषि चौहान , मोनू सेंगर , राहुल परिहार , गोलू ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे ।







Leave a comment